04 Apr, 2023
FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) द्वारा भारत में अपने विभिन्न ब्रांडों के ट्रैक्टरों की वित्तीय वर्ष की ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में स्पष्ट किया है की वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 में 7.94% की वृद्धि हुई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष वित्तीय वर्ष 2023 में भारतीय बाजार के सभी दमदार ट्रैक्टर ब्रांडों ने अपनी बिक्री में बेहतरीन बढ़ोतरी दर्ज की हैं। साथ ही भारतीय बाजार में ट्रैक्टर और इससे संबंधित क्षेत्रों में विकास भी देखने को मिला हैं तो आइये सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री पर नजर डालते हैं।
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस बार भी उद्योग जगत में दूसरे ट्रैक्टर ब्रांडों के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 में 1,76,736 ट्रैक्टरों की बिक्री की और वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 की बिक्री में वृद्धि प्राप्त कर सर्वप्रथम स्थान को अपने नाम कर लिया हैं, इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 1,45,916 थी।
स्वराज ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2023 में 1,28,698 बिक्री कर, ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि प्राप्त की हैं और दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में काफी ज्यादा है। स्वराज डिवीजन की वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 1,04,674 थी।
सोनालिका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 97,743 की बिक्री के साथ तीसरा स्थान मिला है। वित्तीय वर्ष 2022 में यह बिक्री संख्या 89,962 थी। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री के मुकाबले इस वर्ष बिक्री में अच्छी वृद्धि अपने नाम दर्ज की है।
बिक्री रिपोर्ट की इस सूची में 4 वें स्थान पर टैफे का नाम आता है। टैफे को इस वर्ष ट्रेक्टर बिक्री पर अच्छी वृद्धि प्राप्त हुई हैं, जिसने वित्तीय वर्ष 2022 में 81,217 की बिक्री की तुलना में इस वित्तीय वर्ष 2023 में 92,546 की बिक्री की है।
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर के बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो यह वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023 में काफी अच्छी रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023 की बिक्री देखे तो यह 79,531 है, और वित्तीय वर्ष 2022 में 66543 ट्रैक्टर की बिक्री प्राप्त की थी।
जॉन डियर की बात करें तो इसने भी ट्रैक्टर्स बिक्री में अच्छा स्थान प्राप्त किया हैं। जॉन डियर ने वित्तीय वर्ष 2023 में शानदार बिक्री कर सफलता पाई हैं। जो 60,450 कुल बिक्री हैं इसकी पिछले साल की बिक्री की तुलना यानि की वित्तीय वर्ष 2022 में 52,489 बिक्री रही थी।
आयशर ट्रैक्टर को वित्तीय वर्ष 2023 में 52,870 ट्रैक्टर की बिक्री प्राप्त होने के साथ, आयशर ट्रैक्टर को अपनी बिक्री में वृद्धि देखने को मिली हैं, जो इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री की तुलना में अधिक है, आयशर की वित्तीय वर्ष 2022 की कुल बिक्री 51,065 थी।
सीएनएच को भी पिछले वर्ष वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023 में 30,047 ट्रैक्टर बिक्री के साथ बेहतर वृद्धि मिली है। इसकी वित्तीय वर्ष 2022 की बिक्री 25,520 ट्रैक्टर थी।
कुबोटा ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े में वृद्धि सामने आई है वित्तीय वर्ष 2023 में 20,753 ट्रैक्टर बिक्री हुई है। यह आंकड़ें वित्तीय वर्ष 2022 की 16,424 ट्रैक्टर बिक्री से ज्यादा है।
अगर हम इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री रिपोर्ट देखें तो इंडो फार्म, वीएसटी, प्रीत ट्रैक्टर, फोर्स की बिक्री के आंकड़ों में कुछ उतार-चढ़ाव आये है। इनमें से कुछ को वित्तीय वर्ष 2023 और वित्तीय वर्ष 2022 की ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी वृद्धि और थोड़ी गिरावट मिली है। इसलिए भारत की इन लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांडों ने अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखा हैं और भारतीय बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री ज्यादा करने में सफलता के आसमानों को छूआ है।
1- यहाँ पर ऊपर जो संख्याएँ दी गई हैं उनमें TS & LD के आंकड़े नहीं दिए गए हैं।
2- बताये गए वाहन खुदरा डेटा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 02.04.23 तक एकत्र किया गया है और साथ ही 1,435 आरटीओ में से 1,349 से एकत्र कर यह डेटा दिया गया है।
![]() |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और यदि हम 2022 का आंकड़ा देखे तो मार्च 2022 में 10,074 ट्रैक्टर्स की बिक्री की ... |
![]() |
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की वित्तीय वर्ष'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 15% की वृद्धि, 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
वित्तीय वर्ष 2023 में महिंद्रा के एफईएस ने 4,07,545 ट्रैक्टर्स बेचकर सालाना बिक्री का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं, इसमें 15% की वृद्धि शामिल हैं।... |
![]() |
सोनालीका ने वित्तीय वर्ष 2023 में 1,51,160 वार्षिक ट्रैक्टर बिक्री के साथ दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2023 में सोनालीका ने 1,51,160 ट्रैक्टर बेचकर अब तक का अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त किया हैं। यह हमारे लिए सबसे ख़ास मौका हैं क्योंकि हमे... |
जानिए ट्रैक्टर में सबसे बेस्ट गियर बॉक्स कौन सा है?
क्या आपको पता है कि एक ट्रैक्टर का गियरबॉक्स उसकी क्षमता और शक्ति के लिए बहुत ही ज़रूरी है? चलिए जानत...
What is Floriculture? Different Types and Ideal Conditions for Floriculture in India
When it comes to farming, it’s hard to beat India. Whether it’s the production of crops...
इन कृषि यंत्रो पर मिलेगी भारी सब्सिडी, जानिए कहां करना है आवेदन !
ई -कृषि अनुदान भारतीय किसानों को सही सहायता पहुँचाने का हर भरसक प्रयास करती हैं। यह विभाग कृषि उत्पा...